रुद्रपुर, जुलाई 5 -- दिनेशपुर, संवाददाता। अखिल ब्राह्मण उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा के निर्देशन में रविवार को दिनेशपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया और तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक में सुधाकर दुबे को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मधुसूदन मुखर्जी को सचिव, नित्यानंद मिश्रा को उपाध्यक्ष, नितिन चटर्जी को उप सचिव, उज्ज्वल चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष, प्रभात चक्रवर्ती को सह-कोषाध्यक्ष और केएन तिवारी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति ने पंडित जगमोहन पंत, पंडित केएन मिश्रा, भोला शर्मा और दिनेश कुमार मिश्रा को संरक्षक मनोनीत कर उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलने की बात कही। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकता ब...