गिरडीह, दिसम्बर 25 -- जमुआ। बुधवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमुआ इकाई ने नवनियुक्त शिक्षकों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुआ कन्या में किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमुआ के पूर्व अध्यक्ष विनोद राम गुप्ता ने की। स्वागत समारोह में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद राम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन एक बट वृक्ष की तरह है, जो पूरे झारखंड में शिक्षकों के लिए बेहतर सेवा देने का काम करती है। सार्वजनिक मांगों को जिला स्तर पर या राज्य स्तर पर गंभीरता पूर्वक अपनी बातों को रखता है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नए सदस्यों का परिचय करवाया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.