कानपुर, मई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने भारत क्रिकेट अकादमी को 140 रन से हराया। जीत में अखिल यादव ने पहले बल्ले और फिर गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाए। टीम से अखिल यादव ने 90 रन, देव दुबे ने नाबाद 73 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विराट कश्यप व सरवन आर्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भी पढ़ें- डीएस क्रिकेट अकादमी ने पीएस अकादमी को हराया टीम से आर्यन ने 16, ऋषभ ने 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने चार, अखिल यादव...