अखिलेश से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप; सपा में जाने की अटकलें, बेटी भी रहीं मौजूद
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- भाजपा से नाता तोड़ने के बाद आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। सपा के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी के कारण इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की है। ऐसे में बरेली और खासकर आंवला क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.