अखिलेश से मिले सिख समाज के लोग
लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को सिख समाज के लोगों ने मिलकर भाजपा राज में हो रहे उत्पीड़न की शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि हरिद्वार स्थित ऐतिहासिक श्री ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा को वर्ष 1984 में हटा दिया गया था। उसे अभी तक बनाने की अनुमति तथा जगह नहीं दी गई है। इससे सिख भावनाएं बुरी तरह से आहत हैं। यह गुरुद्वारा उत्तर प्रदेश की कैनाल की जमीन पर बना था। प्रतिनिधिमंडल में जसवीर सिंह, काला सिंह, कश्मीर सिंह, निर्मलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, शेर सिंह, सुक्खा सिंह, आकाश सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजोत सिंह, मनजीत सिंह, जगतार सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.