लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में मेरठ के व्यापारियों ने मिलकर सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने पुलिस की बर्बर कार्रवाई और लाखों लोगों की रोज-रोजी के मामले से जुड़े इस मुद्दे को राष्ट्रीयस्तर पर उठाने की मांग की है।ज्ञापन में बताया कि मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में हजारों व्यापारी, मजदूर और उनसे जुड़े परिवार पिछले कई दिनों से अपनी रोजी-रोटी और वर्षों की मेहनत से खड़ी की गई आजीविका को बचाने के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। यह केवल दुकानों का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। अखिलेश ने समाजवाद...