लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फैजुल्लागंज वार्ड-73 से विजयी घोषित होकर शपथ लेने वाले पार्षद ललित किशोर तिवारी ने मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।अखिलेश ने ललित को बधाई देते हुए कहा कि यह न्यायालय की जीत है। उन्होंने ललित से जनसेवा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जुटने को कहा। ललित के साथ पार्षद दल के नेता कामरान बेग आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अखिलेश से मिले पार्षद ललित तिवारी यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट आदेश के बाद ललित किशोर तिवारी बने पार्षद, मेयर ने दिलाई शपथ; प्रदीप शुक्ला की सदस्यता समाप्त यह भी पढ़ें- शपथ के साथ ही लौटी महापौर की ताकत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...