अखिलेश से मिली निहारिका
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में महाराजा अग्रसेन कालेज (यूनिवर्सिटी ऑफ डेलही) छात्र संघ की नवनिर्वाचित प्रेसीडेंट निहारिका यादव ने भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश ने उम्मीद जताई कि निहारिका यादव छात्र संघ अध्यक्ष के नाते छात्रों के बीच सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाएगी और नए परिवर्तन की साक्षी बनेगी। निहारिका मूलतः उरई जालौन के इखलासपुरा गांव की निवासी है। उनके साथ उनके पिता चंद्रजीत यादव मां संगीता यादव तथा प्रबल जीत यादव भाई ने भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.