नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने पर सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भीख नहीं चाहिए। अखिलेश यादव हमारे गले पर पैर रखकर मुख्यमंत्री बनें, यह मंजूर नहीं होगा। यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने टीवी चैनल न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से पांच प्रत्याशी घोषित किए जाने के सवाल पर कांग्रेस सांसद ने कहा, 'सपा से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उनकी पार्टी है, चाहे तो वे 403 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दें। उनकी पार्टी है, उनका निर्णय है, वे जानें। मैं अपनी पार्टी के लिए बात करूंगा। सवा...