बरेली, सितम्बर 22 -- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दो सवालों का जवाब देने की मांग दोहराई है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने करीब दो महीने पहले पत्र भेजकर पूछा था कि क्या सपा मुख्यमंत्री पद के लिए किसी मुस्लिम चेहरे की घोषणा करेगी। इसके अलावा उन्होंने सपा से जुड़े लोगों पर वक्फ संपत्तियों में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के आरोपों पर भी जवाब मांगा था। मौलाना ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से पत्र अखिलेश यादव तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक दोनों मुद्दों पर कोई जवाब नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव में ओवैसी गठबंधन का ऑफर दे रहे, क्यों असमंजस में है कांग्रेस? सपा भी अलर्ट मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि ...