बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद हमीद की मुलाकात से अचानक जिले का सियासी पारा गरमा गया है। सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं, यह मुलाकात विधानसभ चुनाव से पहले पार्टी बदलने की नजर से देख रहे हैं। वहीं अहमद हमीद ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात के फोटो को फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया और इसे शिष्टाचार भेंट बताया। आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। नेताओं की मुलाकात और उनके बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट का लोगों बारीकी से आंकलन कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अहमद हमीद की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में हुई मुलाकात को सियासी पैतरे के...