नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओपी राजभर ने कहा कि अब सपा के पास तिलचट्टों ही सहारा रह गया है अखिलेश यादव के साथ आशुतोष रांका की मीटिंग के बाद कयासों का बाजार इसलिए गर्म हो गया क्योंकि अगले ही साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं। ऐसे में चर्चा है कि किया सीजेपी भी एसपी के साथ मिलकर यूपी में जोर लगाएगी। या फिर वह एसपी के समर्थन में खड़ी रहेगी।हालांकि एसपी और सीजेपी दोनों के ही तरफ से इसे एक सामान्य मुलाकात बताया गया है।अखिलेश यादव के साथ रांका की क्या हुई बातचीत समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन ने बताया कि अखिलेश यादव और आशुतोष के बीच लग...