नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लोकसभा में महिला आरक्षण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्षी दलों से इसका समर्थन करने के लिए कहा। पीएम मोदी ने कहा कि जो विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पीएम के संबोधन के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब उन्होंने अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे कभी-कभी मेरी मदद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनैतिक समझदारी इसी में है कि हम ग्रासरूट लेवल पर महिलाओं की लीडरशिप खड़ी हुई है, उसको कंसीडर करें। पीएम मोदी ने कहा, ''मुलायम सिंह थे, तब से एक विषय चला रहे। आप देश की बहनों पर भरोसा करो, एक बार 33 फीसदी बहनों को आने दो, आगे के निर्णय करेंगे, लेकिन एक बार आने तो दो।'' इस पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुछ बोलना शुरू किया, जिससे पीएम मोदी को अपना भाषण रोकना पड़ा। इस पर पी...