संभल, जनवरी 24 -- अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज प्रशासन विवाद प्रकरण में अखिलेश यादव की बयान बाजी पर गुरुवार को साध्वी प्राची भड़क गई। वह गुरुवार रात शक्तिनगर स्थित भाजपा नेता मुकेश सोम के आवास पर आई हुई थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिमों को खुश करने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में सियासत कर रहे है। वह भूल गए हैं कि उनके पिता ने भी अयोध्या में कार्यकर्ताओं, साधु, संतो पर गोलियां चलवाई थी। मुस्लिमों को खुश करने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद की आड में वह सियासत कर रहे है। अखिलेश यादव का मात्र एक फंडा तुष्टिकरण नीति है ।उनकी तुष्टिकरण की सियासत आज चरम पर है। आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कारण ही उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ रहे । यह मामले समाजवादी पार्टी की देन है। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.