अखिलेश यादव पर नरम पड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के सुर? सपा प्रमुख के 'बिना चुनाव लड़े सीएम' पर क्या बोले
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के सुर नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। गठबंधन को लेकर अखिलेश की टूक के बाद स्वामी प्रसाद ने भी पलटवार किया था। इसके बाद यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र गौतम के साथ नजर आए तो उन्हें भी स्पष्टीकरण देना पड़ा था। अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव न लड़ने और सीधे मुख्यमंत्री बनने की बात पर जहां विरोधी दल सपा प्रमुख पर हमले कर रहे हैं, वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश के फैसले को स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका निजी विचार बताया। कहा वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हैं। पार्टी हित के लिए उनका यह निजी विचार है, इस पर किसी तरह की टिप्पणी की जरूरत नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.