अखिलेश यादव ने यूं ही नहीं किया मोहन यादव का बचाव, एक तीर से कई निशाने साध दिए
नई दिल्ली, जून 24 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिजनों और रिश्तेदारों की उज्जैन में तेजी से प्रॉपर्टी बढ़ने के दावों को लेकर आई एक न्यूज रिपोर्ट के बाद कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी राज्य सरकार पर हमलावर है। मोहन यादव को लेकर किए दावों के बीच यूपी से आए एक बयान ने सबको चौंका दिया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने धुर विरोधी पार्टी के सीएम मोहन यादव का बचाव करके ना सिर्फ राजनीति के पंडितों को दुविधा में डाल दिया, बल्कि उन्होंने एक तीर से कई निशाने भी साध दिए हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खुलकर मोहन यादव का बचाव किया। उन्होंने दो टूक कहा कि मोहन यादव के खिलाफ साजिश की गई है। जमीन को लेकर किए गए दावों को कुंद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह पहले रियल स्टेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.