लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली बरेली की मेधावी छात्रा मानवी पटेल तथा लखनऊ की मेधावी छात्रा आशिन अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। अखिलेश ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लैपटाप देकर सम्मानित किया। लखनऊ की आशिन अग्रवाल को 12वीं कक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। उन्हें आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक मिले। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में 500 में 498 अंक 99.6 प्रतिशत प्राप्त कर मानवी पटेल ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...