लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद ब्रजलाल ने सोमवार को बयान जारी कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को दलितों के सम्मान में प्रेरणास्थल बनाने की बात नहीं करनी चाहिए। ब्रजलाल ने याद दिलाते हुए कहा कि कन्नौज मेडिकल कालेज का नाम बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के नाम पर था लेकिन अखिलेश यादव ने इसे बदल दिया था। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का नाम आंबेडकर ग्रीन गार्डेन था लेकिन बदल दिया गया। संतरविदास नगर, पंचशीलनगर और महामायानगर जिलों के नाम बदल दिए। अखिलेश आप पीडीए के नाम पर झूठ नहीं बोलिए। दलितों के महीसा तो आप हो ही नहीं सकते। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि जो बाबा साहब का हितैषी नहीं हो सकता वह कभी किसी का हितैषी नहीं हो सकता। इसीलिए मैंने आपको आइना दिखाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.