अलीगढ़, जुलाई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जंतर मंतर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर मंगलवार की रात सपाइयों का अलीगढ़ में गुस्सा फूट पड़ा। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी के नेतृत्व में सपाई सैकड़ों की संख्या में तस्वीर महल चौराहे पर बैठ गए। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिलेश यादव को रिहा करने के नारे लगाए। सपाइयों के आक्रामक रुख को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ से बड़ी संख्या में जंतर मंतर पर पहुंचे सपाईगिरफ्तारी की जानकारी दिल्ली में जंतर मंतर पर मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे थे। यहां पर पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलते सपाई आग बबूला हो गए। बड़ी संख्या में सपाई तस्वीर महल चौराहे पर बैठ गए। इससे यातायात भी प्रभावित...