उन्नाव, अक्टूबर 6 -- उन्नाव, संवाददाता। मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने का मामला जनपद में भी तूल पकड़ गया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सपाइयों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए इसे तानाशाही करार दिया।जिलाध्यक्ष जयचन्द्र विमल, राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पार्टी वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपाइ...