औरैया, जुलाई 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को बिधूना में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर देर रात तक चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ डटे जिलाध्यक्ष हनी फैसल, कई सपा नेता हाउस अरेस्ट सपा नेताओं ने बताया कि सोमवार शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्...