औरैया, जुलाई 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को सदर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की शीघ्र रिहाई की मांग उठाई। बाद में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन, देर रात तक चला धरना नेताओं ने कहा कि लो...