बरेली, जून 12 -- सपा अखिलेश यादव ने दो दिन पहले केंद्र सरकार के 11 साल और प्रदेश के सरकार के 9 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा था। बुधवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। कहा, अखिलेश यादव के सरकार से हिसाब मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। पिछली सपा सरकार में प्रदेश में गुंडों का राज था। अपराधी कुर्सियों पर बैठकर थाने चलाते थे। बुधवार को सिविल लाइंस के एक होटल में प्रेसवार्ता में पशुधन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने अपराध को नियंत्रित किया है। अब अपराध और अपराधी दोनों शांत हो गए। मुख्यमंत्री योगी ने सदन में ऐलान किया था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे। अपने वादे पर अमल किया। अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया। अब कानून का राज है। गुंडाराज समाप्त हो गया। बेटियां किसी वक्त भी प्रदेश में कहीं भी आ जा सकती हैं। टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.