श्रावस्ती, जुलाई 22 -- श्रावस्ती,संवाददाता। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम जिला मुख्यालय भिनगा में सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव और भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का समर्थन कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना अति निंदनीय है। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि लाठियों और जेल के डर से जो पीछे हट जाएं, वो समाजवादी नहीं,युवाओं के सपनों को कुचलने दे, ऐसी हमारी कोई रीत नहीं। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी तो संघर्ष का एक नया आगाज़ है। यह भी पढ़ें- सपा नेता को किया गया हाउस अरेस्ट, नहीं दे पाए धरना जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का हर एक प...