​बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पुलिसलाइन मैदान में अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं देने से विवाद गहरा गया है। सपा सुप्रीमो भी इसे लेकर भड़क गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पुलिस लाइन हेलीपैड का वीडियो पोस्ट कर बुलंदशहर प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। प्रशासन पर साजिश के तहत उन्हें आने से रोकने का आरोप लगाया है। वहीं, स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी प्रशासन के इस फैसले को लेकर भारी रोष है। ​सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 11 सितंबर को बुलंदशहर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। अखिलेश ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर शासन और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ...