नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ-हापुड़, गाजियाबाद और बागपत में सपा प्रमुख एवं पू्र्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग और फ्लैक्स लगा दिए गए। इससे नाराज सपाइयों ने आक्रोश जताया। कई स्थानों पर लगे इन फ्लैक्स को सपाइयों ने फाड़ डाला। सपा नेताओं ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। मेरठ में परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास सपा सुप्रीमो के फोटो के साथ लगे फ्लैक्स की जानकारी मिलते ही सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और सभी पोस्टरों को हटवा दिया। युवजन सभा के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने भी साथियों के साथ कई स्थानों पर फ्लैक्स ...