लखनऊ, जुलाई 18 -- सपा के पूर्व सांसद एचटी हसन के भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की छत्रछाया में उनके मुंहलगे मुस्लिम नेता इतने बेलगाम हो चुके हैं कि भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भगवद्गीता को भी नहीं बख्श रहे हैं। कुछ हिंदू संतों ने सपा बहादुर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सहयोग करने को क्या कह दिया कि तभी से ये मुस्लिम नेता भगवान श्रीकृष्ण को ही नमाजी बताने लगे।

केशव प्रसाद मौर्य का बयान केशव ने कहा कि यह सरासर हिंदुओं की आस्था का अपमान है। इन बेलगाम नेताओं के समर्थन में तुष्टिकरण करने वाले नेताओं की तरफ से बयान भी दिए जा रहे हैं। ऐसे नेता कड़ी निंदा के पात्र हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा बह...