कानपुर, जुलाई 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ केक काटने के मामले में कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। स्कूल में बच्चों के साथ केक काटने का मामला सामने आने पर प्रधानाध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। अब निलंबित प्रधानाध्यापक की ही तहरीर पर ग्वालटोली थाने में विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।सरकारी कार्य में बाधा का आरोप एक जुलाई को विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के साथ परमट प्रथम विद्यालय पहुंचे और बच्चों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा और स्कूल में ड्रेस वितरित किया था। घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया...