हापुड़, अगस्त 26 -- समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दिल्ली रोड पर एसएसवी कालेज के पास कुछ लोगों ने विवादित पोस्ट लगा दिए। बुधवार की सुबह को इसकी जानकारी सपाइयों को हुई तो उनमें जबरदस्त रोष उत्पन्न हो गया। कार्यकर्ताओं ने आनन फानन में पोस्टरों को हटा दिया। इसके साथ ही एसपी कार्यालय पहुंच सीओ यातायात को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। सपाईयों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह की ओछी हरकतें और षड्यंत्र किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार की सुबह को कुछ लोगों ने देखा कि एसएसवी कालेज के सामने समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर ...