शामली, जून 11 -- शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार, पूर्व विधाायक राजेश्वर बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेक...