कानपुर, जून 12 -- Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर अभद्र टिप्पणी और पोस्ट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कानपुर की साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सपा की अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव परवीन यादव की तहरीर पर कानपुर में साइबर अपराध पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अदिति यादव की छवि को धूमिल करने और सपा प्रमुख के परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अपमानजनक व मनगढ़ंत सामग्री ऑनलाइन साझा की गई थी। प्रा‍थमिकी में भरत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद किया गया है। शिकायत के अनुसार, नौ जून को भरत कुमार पटेल नाम के सोशल मीडिया पर एक खाते से कथित तौर पर अपलोड किये गये एक पोस्ट में अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ-साथ 'झूठे और भ्...