गुना, जून 11 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। गुना जिले में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गुना निवासी आरोपी ब्रजेश भानु शर्मा ने फेसबुक पर अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट की थी। उसने लिखा था नीग्रो के साथ 7 करोड़ लेकर भागने वाली पहली महिला बनी यूपी के अखिलेश यादव की बेटी। इस पोस्ट के अलावा भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई अन्य भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ। यह भी पढ़ें- काली जींस, सफेद टी शर्ट, टोपी गायब; एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए अखिलेशलिखित शिकायत दर्ज कर...