लचानऊ, जून 10 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी की गई। टिप्पणी से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। दोपहर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी ने हजरतगंज प्रतिनिधि मंडल के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। सपाईयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो सभी सपा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी की फोटो अभद्र कमेंट के साथ बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट और एक्स पोस्ट की गई। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी के मुताबिक टिप्पणी से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। टिप्पणी में भ्रामक और आपत्तिजनक बाते लिखी गई हैं। माहौल ब...