कन्नौज, मई 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के आरोप में सपाइयों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जनपद कन्नौज में कुछ अराजकतत्वों द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगाकर सांसद अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपते हुए सलोवा के राष्ट्रीय सचिव रोबिन सिंह यादव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल की विफलताओं को छिपाने के लिए इस प्रकार की घटनाएं करवा रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में न तो बिजली का कोई बड़ा कारखाना स्थापित किया गया और न ही आलू किसानों के लिए कोई फैक्ट्री अथवा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें- सपा...