बस्ती, अक्टूबर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। जंतर-मंतर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को डिटेन किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिले के सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्हें डिटेन करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई नहीं होती, तब तक सपा का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा की सरकार बनवाने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध...