हापुड़, जुलाई 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। क्षेत्र के गांव भदस्याना में सपा नेत्री नैना गुर्जर के नेतृत्व में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समर्थकों ने केक काटने के साथ पौधरोपण किया और विशाल भंडारे का आयोजन किया। नैना गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अखिलेश के जन्मदिन पर सपा ने शुरू किया पौधरोपण उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधा...