नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- अमित शाह ने लोकसभा में संविधान 131वां संशोधन विधेयक 2026 और उससे जुड़े परिसीमन सहित दो अन्य विधेयकों पर दो दिन चली चर्चा का जवाब दिया। शाह ने कहा कि जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे असली में एसी-एसटी सीटों की बढ़ोतरी के खिलाफ हैं। शाह ने कुछ आंकड़े दिए, जिस पर अखिलेश यादव ने आपत्ति दर्ज करवाई। इस दौरान, शाह ने तंज कसते हुए अखिलेश यादव को कहा कि अखिलेश भाई, एक लेवल की बात चल रही है, कहां केंद्रीय विद्यालय कर रहे हो। दरअसल, अमित शाह उन लोकसभा सीटों का आंकड़ा बता रहे थे, जहां पर 20 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। अमित शाह ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर वोटर्स के आंकड़े बताते हुए कहा कि 71 से अब तक सीटों की संख्या फ्रीज रही। मैं कुछ सीटों का नाम बोलना चाहता हूं। बेंगलुरु उत्तर में 29 लाख वोटर्स, बेंगलुरु दक्षिण 29 लाख, गाजियाब...