इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सैफई में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के बाद भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को वोट चोरी सिखाने के लिए बाकायदा एक यूनिवर्सिटी खोलनी चाहिए। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीद है, आयोग नींद की गोली खाकर नहीं सो रहा होगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आगरा, फतेहपुर, गोरखपुर और जौनपुर समेत प्रदेश के कई जिलों से शिकायतें मिल रही हैं कि सपा समर्थित मतदाताओं को एमएलसी चुनाव में मतदान करने से रोका और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के जरिए सपा समर्थकों के सामने मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हे...