अखिलेश बाबू...यूपी में सरकार बनाने का सपना भूल जाइए; शाह ने क्यों दिलाई मुलायम की याद
लखनऊ, अक्टूबर 30 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शु्क्रवार को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने समाजवादी पार्टी के दिवंगत अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की याद दिलाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि अखिलेश बाबू यूपी में सरकार बनाने का सपना भूल जाइए। आपकी सरकार तब बनी थी जब आपके पीछे आपके पिता मुलायम सिंह यादव थे। अखिलेश के आने के बाद सपा कोई चुनाव नहीं जीती। राहुल गांधी के आने के बाद कांग्रेस ने कोई चुनाव नहीं जीता और आने वाले तीस सालों में ये लोग कोई चुनाव जीत भी नहीं पाएंगे। शाह ने कहा, आप गरीबों की बात करते हो अखिलेश बाबू लेकिन जब आप सत्ता में थे तो आपने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया केवल अपनी गरीबी दूर की। मोदी जी की सरकार ने देश के पच्चीस करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.