लखनऊ, जून 20 -- UP News: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सुभासपा चीफ और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने टूट का दावा करते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश इतना मुंबई क्यों जा रहे हैं, जबकी वहां तो सिर्फ दो सांसद हैं। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए लिखा, 'अखिलेश बाबू छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्...