पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। तीन बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी ज्वाइन करने के बाद जिले में पहुंचे तो यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो बहुजन की सच्ची लड़ाई तो सपा लड़ रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दिल बहुत बड़ा है। वे हर किसी को निभा लेते हैं। बसपा को छोड़ कर सपा में शामिल होने के बाद लखनऊ से पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन मुद्दों पर बात होनी चाहिए। उन पर बात नहीं हो रही है। यूजीसी, रोजगार और काम धंधे की बात होनी चाहिए। पर बात दूसरी तरफ मोड़ दी जाती है। समाजवाद को लेकर आगे बढ़ रही सपा का पीडीए फार्मूला काम कर रहा है। हम सपा को मजबूत बनाएंगे और 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। फूलबाबू ने बताया कि पिछली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.