लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का संदेश है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों से कहा है कि समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अलग-थलग करने के साथ अब सामाजिक सद्भाव, न्याय की स्थापना के लिए परस्पर आपसी विश्वास को मजबूत बनाकर पीडीए की एकजुटता से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संकल्पित होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.