बाराबंकी, अप्रैल 27 -- जैदपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा अंशिका वर्मा को सोमवार को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कस्बा जैदपुर के थाना चौराहे के पास स्थित माडर्न एकेडमी इंटर कालेज की छात्रा अंशिका वर्मा सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा, कुमकुम वर्मा, मिथिलेश वर्मा व अपने माता-पिता के साथ सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंची। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली छात्रा अंशिका वर्मा को बधाई दी और नकद पुरस्कार व आईपैड सहित कई उपहर देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- यूपी टॉपरों को सपा प्रमुख अखिले...