संवाददाता, मार्च 25 -- UP Politics: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में पीडीए फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वबैंडिट क्वीन और सांसद रहीं फूलन देवी की बड़ी बहन को 2027 के यूपी महासमर से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिलेश यादव ने फूलन देवी की बड़ी बहन रुकमणी निषाद को सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रुकमणी निषाद की इस नियुक्ति को यूपी के राजनीतिक जानकारों के बीच निषाद वोटरों को साधने की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...