नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को गोरखपुर के सपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष दोनों की कार्यकारिणी और सभी फ्रंटलों की सभी इकाइयों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह ऐक्शन उन्होंने शनिवार को गोरखपुर में जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद लिया है। इस घटना को लेकर अखिलेश यादव की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से मारपीट और थप्पड़ मारे जाने के आरोपों के बाद पार्टी ने कुछ ही घंटों में अंशुमान सिंह को निष्कासित कर दिया था। अब रविवार को उन्होंने जिला और महानगर अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकारिणियों को भंग करते हुए पदाधिकारियों को हटा दि...