लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कवि, साहित्यकार तथा हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को शनिवार को अभिनंदन के अवसर पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी कवियों साहित्यकारों का भी आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि जिस तरह से नेताजी ने कवियों, साहित्यकारों और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मनित किया, यश भारती देकर सम्मान दिया उसी तरह से आने वाले समय में भी सम्मानित करने का काम होगा। उन्होंने कहा कि यश भारती सम्मान देने के साथ ही सम्मान राशि दुगना करके सम्मानित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...