लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है।उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर स्मृति बन गए। आशा भोसले 2004 में सैफई महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी थी। अपनी प्रस्तुति से उन्होंने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया था। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...