कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर‌, प्रमुख संवाददाता। होटल क्लासिक कॉन्टिनेंटल की संचालिक रहीं प्रज्ञा त्रिवेदी के डकैती के मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे को अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी की कोर्ट से जमानत मिल गई है। अखिलेश को छह मुकदमों में से चार में ही जमानत मिली है। दो मुकदमों में जमानत मिलनी अभी शेष है। लिहाजा अभी जेल से रिहाई नहीं हो सकेगी। होटल क्लासिक कॉन्टिनेंटल की संचालिका प्रज्ञा त्रिवेदी ने वर्ष 2011 में जूही थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचक ने मुकदमा महज पांच घंटे में ही अंतिम रिपोर्ट लगाकर बंद कर दिया था। अखिलेश के जेल जाने के बाद प्रज्ञा ने इस एफआर पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर कोर्ट ने अग्रिम विवेचना के आदेश दिए थे। अग्रिम विवेचना के दौरान कोर्ट में दर्ज बयानों में प्रज्ञा ने अखिलेश दुबे का नाम...