लखनऊ, जुलाई 6 -- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए उन्हें चुनावी राजनीति को लेकर निशाने पर लिया। ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत 'गुड मॉर्निंग अखिलेश जी' से करते हुए लिखा, "उठ जाइए, सुबह हो चुकी है। कितना सोएंगे महाराज।" इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सपने में देखा है कि अखिलेश यादव चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं और इसी तरह सोते रहेंगे।अखिलेश रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे- राजभर राजभर ने आगे दावा किया कि दादरी में हुई समाजवादी पार्टी की रैली फ्लॉप रही, जिसके बाद अखिलेश यादव को अपनी राजनीतिक...