हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आंदोलन के दौरान हिरासत में लेने पर सपाइयों ने नाराजगी जताई। मंगलवार देर रात कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने नारेबाजी की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग यादव पम्मू ने कहा है कि सरकार तानाशाही कर रही है। अब यह विरोध पूरे प्रदेश में होगा। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी गलत व्यवहार किया गया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने कहा है भाजपा सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। यह भी पढ़ें- सपा मुखिया अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाई गांधी चबूतरे पर धरने में बैठे तानाशाही करके सरकार आवाज उठाने वालो पर जु...